2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें 2020 में कितने लगेंगे सूर्य ग्रहण


इसी महीने साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा।  वहीं अगले साल पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा। जून 2020 में लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके अलावा 14 दिसंबर 2020 को दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा। 


एक्सपर्ट की मानें तो सूर्य ग्रहण लगातार दिखाई देगा, लेकिन सूर्य ग्रहण का वह समय जब चांद सूर्य के बीचोबीच यानी पूरे व्यास को ढक लेगा तो सूर्य एक आग की अंगूठी की तरह नजर आएगाष ये इस सूर्य ग्रहण का अलग ही नजारा होगा। खास बात है कि इस ग्रहण में सिर्फ सूरज का मध्य भाग ही छाया के क्षेत्र में आता है जबकि सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित होता है। आपको बता दें कि इस साल कुल तीन सूर्य ग्रहण हैं, दो ग्रहण लग चुके हैं और एक सूर्य ग्रहण लगना बाकि है।


भारत समेत दुनिया के पूर्वी यूरोप, उत्तरी-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में यह सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8.04 मिनट से शुरू होगा। सूर्य ग्रहण सुबह  9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू कर देगा। इसके बाद सुबह 9.26  तक पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर 3.12 मिनट का यह सूर्य ग्रहण होगा।