सदी से कांपे लोग, 5.5 तापमान

दिनभर नहीं निकली धूप, शाम को विभिन्न स्थानों पर जले अलाव


सहारनपुर।   जिले में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह कोहरा छाए रहने के साथ बढ़ी गलन से लोग ठिठुरते रहे। अगले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को सुबह कोहरा छाया रहने और हवा चलने से ठंड का असर काफी बढ़ा रहा। धूप न निकलने से कड़ाके की ठंड के कारण दिन भर लोग परेशान रहे। शाम होते ही यह कहर और बढ़ गया। दिन का न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 5.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को सर्दी तेजी से बढ़नी शुरू हो गई। मौसम वेधशाला मुजफ्फराबाद के मौसम विज्ञानी अशोक कुमार ने बताया कि अगले दिनों में जिले के लोगों को और ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ेगा। न्यूनतम पारा और गिर सकता है जबकि अधिकतम पारे में अब ज्यादा गिरावट आने के आसार नहीं हैं। मगर मौसम की आद्रता और हवा चलने से सर्दी ज्यादा रहेगी। बारिश होने की जो संभावना दिख रही थी उसमें कमी आती जा रही है। बीच-बीच में कोहरा और बादल छाए रहने की स्थिति परेशान करती रहेगी। उधर, शाम होते ही शहर विभिन्न स्थानों पर अलाव राहगीरों का सहारा बनेजगह-जगह लोग ठंड से बचाव को अलाव तापते नजर आए।


शीतलहर से लोग परेशान बुखार का प्रकोप


ठंड का असर बढ़ जाने से गरीब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए नगर में कुछ जगह अलाव के प्रबंध किए हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों अभी तक कोई प्रयास नहीं किए । नगर में जल रहे अलाव भी ठंड को देखते हुए कम ही साबित हो रहे । ठंड के कारण बीमारियां फिर सिर उठाने लगी हैं, तथा बुखार व एलर्जी के मरीज लगातार बढ़ रहे है। इसके अलावा ठंड से नजला-जुकाम भी परेशान कर रहा है। चिकित्सक हृदय रोगी व दमा के मरीजों को बचाव की सलाह दे रहे हैं। वृद्ध ही नहीं युवा भी ठंड का शिकार हो रहे हैं।