दिल्ली की अनाज मंडी मैं लगी आग मैं 43 लोगोकी जान गयी

इमारत के मालिक रेहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया, क्राइम ब्रांच करेगी पुरे अग्नि काण्ड जांच



दिल्ली में रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। पुलिस और दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री में आग लगने के संबंध में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना में 43 श्रमिकों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैरइरादन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक रेहान को गिरफ्तार कर लिया है।  



जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह लगी भीषण आग में अब तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर दमकल की 30 गाड़ियों को तैनात करना पड़ा। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने 50 से ज्यादा लोगों को बचाया है। आग में झुलसे अन्य लोगों को दिल्ली के एलएनजेपी, सफदरजंग, आरएमएल और हिंदू राव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस की टीमें अभी भी लोगों को घटना स्थल से बाहर निकालने में जुटी हुई हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की एक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। फिल्मिस्तान इलाके में ही शनिवार को प्लास्टिक की पिचकारी बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगी थी। इस इलाके में 24 घंटे के अंदर आग की यह दूसरी घटना है।


-दिल्ली अनाज मंडी आग: दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इसी इमारत की फैक्ट्री में आग लगी थी, जिसमें करीब 43 लोगों की मौत हुई है। रेहान के खिलाफ पुलिस ने धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है।


दिल्ली के अनाज मंडी में अग्निकांड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया। मुख्यमंत्री ने घटना में मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख व घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया।


-दिल्ली अनाज मंडी अग्निकांड: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने एलएनजेपी अस्पताल में घायलों से मिले।